महिला ने अनोखे बच्चे को दिया जन्म हरदोई से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके पूरे बदन पर काले और घने बाल हैं। इसे देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। डॉक्टरों ने इस बच्चे को ज्वाइंट कंजेनाइटल मिलैनोसाइटिक नीवस नामक बीमारी से ग्रसित बताया है। यह बीमारी रेयर है और देश में इस बीमारी से कुछ ही बच्चे ग्रसित हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि इस बच्चे का लखनऊ में इलाज किया जाएगा।










Leave a Reply