शिकायत कर्ता को सूचना दिए बिना ही जांच करने पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी
प्रयागराज प्रतापपुर – हंडिया तहसील के प्रतापपुर खखैचा ग्राम के निवासी धीरज द्विवेदी ने आर. टी.आई. के तहत पूर्व ग्राम प्रधान खखैचा का 4 पंचवर्षीय योजना सन् 2000 से 2020 तक का आय-व्यय मांगा था जिसमें संबंधित अधिकारी रिपोर्ट देने में आनाकानी करते रहे उच्च अधिकारियों के बहुत दबाव के बाद 2019 से 2021 तक की आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई और जिलाधिकारी प्रयागराज ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं प्रतापपुर तथा बहादुरपुर की ब्लाक अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करने हेतु आदेशित किया परन्तु अभी तक जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी जांच करने में हीलाहवाली करते रहे और दिनांक-28/12/22 दिन गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी अपनी पूरी टीम प्रतापपुर के सहित अचानक से बिना किसी पूर्व सूचना के खखैचा पंचायत भवन पर आकर फिर शिकायत कर्ता धीरज द्विवेदी को फोन से बात करके बिना किसी प्रकार की जांच किए ही चले गए जबकि धीरज द्विवेदी दिनांक – 25/12/22 शनिवार को ही जौनपुर के सदर तहसील के बक्सा अर्धपुर में पूजा पाठ करने हेतु चले गए थे।











Leave a Reply