ठंड नहीं लगती? राहुल का मजेदार जवाब कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी टी शर्ट में ही कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। इस दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया कि आपको ठंड नहीं लगती? राहुल ने इसका मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा – T Shirt ही चल रही है। जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे। वहां मौजूद लोगों की हंसी नहीं रुक पाई। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3570 किमी का सफर तय किया। इस दौरान वह केवल एक व्हाइट टी शर्ट में दिखे।










Leave a Reply