बबुरा में कोटा के चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रशासन से मदद की गुहार।।
भीरपुर, प्रयागराज।कोटा का चुनाव लेकर सरगर्मी बढ़ गई है शिव लखन यादव ने की प्रशासन से मांग करते हुए जिला अधिकारी महोदय जी से निवेदन किया है कि अति संवेदनशील ग्राम सभा बबुरा को नजर रखते हुए भारी से भारी फोर्स बल के साथ ही चुनाव कराया जाए, क्यों कि पिछले तीन साल से कोटे की दुकान की हालत बहुत ही शर्मनाक थी,पुरे ग्राम सभा के लोग कोटेदार की दबंगई से त्रस्त थे,सभी ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी करछना के तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।कोरोना काल में जहां सरकार गरीबों को अनाज दे रही थी वहीं कोटेदार फिंगर प्रिंट लेकर अनाज गरीबों को नहीं देता था। कोटा निरस्त होने के बाद अब कोटे का चुनाव हो रहा है जिसमें लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार हैं, पुरे ग्राम वासी व ग्राम प्रधान व समाज सेवक शिव लखन ने प्रशासन से मांग की है कि अब कोटे का चुनाव सही ब्यक्ति का हो। इस लिए प्रशासन की मदद से चुनाव सही तरीके से बिना भेदभाव के संपन्न कराया जाय, जिससे गरीबों के साथ अन्याय न हो।।









Leave a Reply