बाहुबली अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी ED
बाहुबली मुख्तार अंसारी से ED की पूछताछ जारी है। मऊ, गाजीपुर और पंजाब से अवैध तरीके से धन उगाही का मामला सामने आया था। इन तीनों मामलों में मुख्तार अंसारी के खिलाफ ED चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। मुख्तार अंसारी की मऊ, गाजीपुर के अलावा जालौन में करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली थी। इसके बाद यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार की प्रॉपर्टी को कुर्क किया था।










Leave a Reply