स्पोर्ट कंपटीशन में हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
प्रयागराज । खुल्दाबाद क्षेत्र अंतर्गत दौलत हुसैन इण्टर कालेज की फील्ड में राह फाउंडेशन प्रयागराज द्वारा एक स्पोर्टस काम्पिटीशन दिनांक 25.12.2022 को समय सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक किया गया जिसमें 100.200.400, 1600 मीटर रेस, रस्सा कशी, मार्बल स्पून रेस, सैग रेस, आदि की प्रतियोगिता हुई और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। जिसके लिए आपके अधीन निम्न विद्यालयों के 16 छात्र प्रति विद्यालय (कक्षा 09, 10, 11, 12) चार छात्र प्रति कक्षा के एवं उनके साथ एक शिक्षक ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। स्पोर्टस काम्पटीशन में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निम्न विद्यालय के छात्रों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया जो इस प्रकार है
हमीदिया गर्ल्स इण्टर कालेज, यादगार हुसैन इण्टर कालेज, मजीदिया इस्लामिया इण्टर कालेज, , शिव चरण दास कन्हैया लाल इण्टर कालेज , दौलत हुसैन इण्टर कालेज, गौस मेमोरियाल गर्ल्स स्कूल, करैली, यूनिटी पब्लिक स्कूल करैली, इम्पैक्ट गर्ल्स इण्टर कालेज, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल खुल्दाबाद, ए0एम0 अक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज,
आर बी एम इन्टर कालेज, सिंधरा मॉन्टिसेरी स्कूल प्रयागराज थे।
चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया
1•हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज
2• ए एम ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज
3• शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज
प्रोग्राम में मुख्य अतिथि थे महामंडलेश्वर मां कल्याणी नंद गिरी जी एवं हसन जैदी जूविनाइल मजिस्ट्रेट कृष्णमूर्ति जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आदि लोगों के हाथों से बच्चों को ट्रॉफी वह सर्टिफिकेट वितरित किया गया जैसा कि प्रयागराज में राह फाउडेशन काफि समय से सामाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। राह फाउडेशन द्वारा एक लिट्रेसी सेंटर भी चलाया जा रहा है जिसमें गरीब बच्चों को मुफत शिक्षा दी जाति है और उनको स्कूल से भी जोड़ा जाता है। राह फाउडेशन द्वारा गरीब बच्चों को एक समय का भोजन उप्लब्ध कराना, हेल्थ कैम्प के माध्यम से लोगो को मुफत चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराना, वातावारण के लिए पेड़ लगाना, गंगा सफाई अभियान चलाना और लोगों को गंगा साफ रखने हेतु प्रेरित कर जागरुक करना, रोड के किनारे सो रहे लोगों को ठण्ड में मुफत कंबल बांटना अधिकार करते हैं









Leave a Reply