माघ मेले में कोरोना टेस्ट के बाद होगी एंट्री प्रयागराज में जनवरी 2023 में लगने वाले माघ मेले में कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि मेले में कोरोना की जांच, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। कोरोना जांच के बाद ही मेले में एंट्री दी जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के निर्देश दिए।









Leave a Reply