Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दुनिया का सबसे होशियार आदमी

पढ़ने से पहले…प्यार से अपनी आँखें बंद करे…अपने दिल पर ध्यान लाएँ…एक पल के लिए आत्मनिरीक्षण करे…कौन सी हरकतें आपको एक बेहतर इंसान बनाती हैं…पढ़ना जारी रखें…

दुनिया का सबसे होशियार आदमी

एक डॉक्टर, एक वकील, एक छोटा लड़का और एक पुजारी रविवार की दोपहर एक छोटे से निजी विमान से उड़ान भरने के लिए निकले थे। अचानक विमान के इंजन में खराबी आ गई। पायलट की तमाम कोशिशों के बावजूद विमान नीचे जाने लगा।

अंत में, पायलट ने एक पैराशूट पकड़ा और बाकी यात्रियों को चिल्लाकर कहा कि, “बेहतर होगा कि वे लोग भी कूद जाएँ।” और पायलट खुद विमान से बाहर कूद गया।

दुर्भाग्य से, वहाँ केवल तीन पैराशूट थे।

डॉक्टर ने एक पैराशूट को पकड़ा और कहा, “मैं एक डॉक्टर हूँ, मैं लोगों की जान बचाता हूँ, इसलिए मुझे जीने का हक़ है।” और वह बाहर कूद गया।

वकील ने कहा, “मैं एक वकील हूँ और वकील दुनिया के सबसे होशियार लोग होते हैं। मैं जीने के लायक हूँ।” उसने भी एक पैराशूट पकड़ा और कूद गया।

पुजारी ने छोटे लड़के की ओर देखा और कहा, “मेरे बेटे, मैंने एक लंबा और भरपूर जीवन जी लिया है। तुम युवा हो और तुम्हारा पूरा जीवन तुम्हारे सामने पड़ा है। यह आखिरी पैराशूट लो और शांति से जीवन जियो।”

छोटे लड़के ने पैराशूट वापस पुजारी को सौंप दिया और कहा, “चिंता न करें श्रीमान! दुनिया का सबसे होशियार आदमी मेरे बैकपैक को पैराशूट समझ कर इस विमान से कूद गया है।”

हमारा काम हमेशा हमको परिभाषित नहीं करता है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना जरूर हमको परिभाषित करता है।
“दो सबसे महत्त्वपूर्ण गुण जो हमें इंसान बनाते हैं, वे हैं-दूसरों के साथ सहानुभूति और समानुभूति रखने की क्षमता और उनकी मदद करने की इच्छा।”
दाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *