कारनामा ! एक ही कमरे में लगा दी 2 शौचालय की सीट
बस्ती से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत गौरा धंधा में एक सामुदायिक शौचालय में एक ही कमरे में दो शौचालय की सीट लगा दी गई। जिसे देखकर अधिकारी भी भौचक रह गए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद यह शौचालय चर्चा का विषय बना हुआ है। BDO ने जांच टीम भेजी तो बात सही पाई गई। अब संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया गया है।










Leave a Reply