पाकिस्तान में लाइफ सेविंग मेडिसिन की किल्लत
दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी हो गई है। सरकार का खजाना खाली हो गया है। ऐसे में वह भारत समेत दूसरे देशों से रॉ मैटेरियल या मेडिसिन नहीं खरीद पा रहा है। सरकार के खजाने में महज 6.7 अरब डॉलर रह गए हैं। इन्हें भी सरकार खर्च नहीं कर सकती, क्योंकि ये पैसा दूसरे देशों ने बतौर गारंटी डिपॉजिट कराया है। देश में कालाबाजारी के कारण मेडिसिन की शॉर्टेज हो गई है।










Leave a Reply