UP के 36 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप का असर बुधवार की सुबह भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली व अन्य जिलों के लिए जारी किया गया है। IMD के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी।









Leave a Reply