नकल के लिए बदनाम UP के 169 केंद्र डिबार
UP के 169 कॉलेजों को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डिबार कर दिया है। बोर्ड ने इन कॉलेजों में अगले कुछ समय के लिए बोर्ड परीक्षा न कराने का फैसला लिया है। इनमें मुरादाबाद मंडल के ही 10 कॉलेज शामिल हैं। रामपुर के पांच और संभल के एक कॉलेज पर कार्रवाई की गई है। बोर्ड के उप सचिव (केंद्र व्यवस्थापन) की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक अब इन कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया जाएगा।










Leave a Reply