ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन पहुंचे राजस्थान
ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन राजस्थान के जयपुर पहुंचे। इस दौरान उनका राजस्थानी परंपराओं के साथ स्वागत किया गया। वह पैदल ही कई स्मारकों को देखने के लिए निकल गए। पूर्व ब्रिटिश पीएम ने आमेर महल का दीदार किया। वह आमेर महल की स्थापत्य कला को देखकर उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। जॉनसन आमेर महल की सुरंग से होते हुए जयगढ़ किला पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी तोप जयबाण को देखा।










Leave a Reply