लड़के कम पढ़े हों चलेगा, बेटियों को ज्यादा पढ़ना
है: राज्यपाल
मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) का 34वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रहीं। उन्होंने कहा कि मैं छात्राओं को बधाई देती हूं, क्योंकि 75% मेडल छात्राओं को मिले हैं। सिर्फ 33% पदक लड़कों को मिले हैं। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़कर 3 परिवारों को विकसित करती है। लड़का कम पढ़ा हो तो भी चल जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को पढ़ा होना बहुत जरूरी है।










Leave a Reply