प्रयागराज : क्लाइव रोड का नया नाम अब अतुल माहेश्वरी मार्ग
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित क्लाइव रोड का नाम अब अतुल माहेश्वरी होगा। गुरुवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण करेंगी। बता दें कि अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के नवोन्मेषक (innovator) थे। हाल में ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से इस मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया था।










Leave a Reply