Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज की किसान की ओर से जिलाधिकारी से की गई लिखित शिकायत

धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज की किसान की ओर से जिलाधिकारी से की गई लिखित शिकायत

भारतीय किसान कल्याण संघ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दी आंदोलन की चेतावनी
करछना, प्रयागराज। करछना तहसील क्षेत्र के रमगढ़वा गांव निवासी वरिष्ठ किसान गोपीकृष्ण पांडेय की ओर से सोमवार को धान क्रय केंद्र के धोखाधड़ी की लिखित शिकायत जिला अधिकारी से की गई । किसान गोपीकृष्ण पांडेय पुत्र स्व बालकृष्ण पांडेय करछना तहसील क्षेत्र के रमगढ़वा गांव निवासी हैं । और अपने भाइयों में गुलाब पांडेय रामकृष्ण पांडेय व विजय कृष्ण पांडेय के भूमि गाटा संख्या 201पर सह खातेदार भी हैं। शिकायत कर्ता किसान गोपीकृष्ण पांडेय ने बताया कि धान विक्रय के लिए क्रय केंद्र के पंजीकरण कराने हेतु तहसील करछना में शनिवार को गया तो मुझे तहसील की ओर से बताया गया कि मेरे गाटा संख्या 201 पर इस वर्ष धान पूर्व में ही क्रय किया जा चुका है। जिस कारण उपरोक्त गाटा संख्या पर पंजीकरण नहीं होगा । उन्होंने बताया कि मेरे और मेरे भाइयों की ओर से इस वर्ष अभी तक कोई धान विक्रय नहीं किया गया है। उन्होंने शिकायती पत्र में दर्शाया है कि उक्त जमीन पर फर्जी ढंग से करके हम सभी भाइयों के साथ धोखाधड़ी की गई है । उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कूट रचना करके और केंद्र की मिलीभगत से की गई है का आरोप भी आरोपित किया है। जो कि धोखाधड़ी का कृत्य है। उपरोक्त ऐसी कई घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए भारतीय किसान कल्याण संघ ने तत्काल सरकार से मांग की है कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों एवं दलालों का वर्चस्व माफ किया जाए अन्यथा आंदोलन शुरू किया जाएगा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *