‘रामपुर उपचुनाव में प्रशासन ने पुलिस लगाकर वोट नहीं डालने दिया’
रामपुर उपचुनाव सपा हार गई। इस हार पर जब अखिलेश यादव से सवाल हुआ तो वे भड़क गए। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि रामपुर में प्रशासन ने वोट लूट लिया। प्रशासन ने पुलिस लगाकर वोट नहीं डालने दिया। हमारे पास वीडियो है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि जब भी कार्रवाई होगी, तब अधिकारी और सरकार के बड़े-बड़े लोग उसमें पाए जाएंगे।










Leave a Reply