कानपुर में बिना डोनर ही मिल रहा खून
कानपुर के ब्लड बैंकों में खून का स्टॉक सरप्लस हो गया है। ऐसे में ब्लड बैंकों ने बिना डोनर ही जरूरतमंदों को खून की सप्लाई शुरू कर दी है, ताकि स्टॉक में रखे ब्लड को खराब होने से बचाया जा सके। ब्लड यूनिट को एक महीने तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। शहर में डेंगू के मरीजों के बढ़ने पर लोगों ने खूब रक्तदान किया था, जिससे ब्लड सरप्लस हुआ है। यह कानपुर में लोगों के सहयोग को भी दर्शाता है।










Leave a Reply