लखीमपुर कांड: मुख्य गवाह पर तलवार से हमला लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य गवाह और उसके भाई पर तलवार से हमला हुआ है। यह हमला शनिवार देर रात किया गया है। हमले में सर्वजीत के सिर पर गंभीर घाव हुआ है। उसके सिर में कई टांके आए हैं। जबकि प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गया है। हमले का आरोप आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के करीबियों पर है। प्रभजोत सिंह ने हमले की शिकायत तिकुनिया थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










Leave a Reply