Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ का क्रय केंद्र दौरा , भुईली क्रय केन्द्र प्रभारी की मनमानी से किसान परेशान।

भारतीय किसान कल्याण संघ का क्रय केंद्र दौरा , भुईली क्रय केन्द्र प्रभारी की मनमानी से किसान परेशान।

किसान त्रस्त, क्रय क्रेन्द प्रभारी मस्त।

मिर्जापुर। भारतीय किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मीरजापुर में कई धान क्रय क्रेन्द का किया दौरा, जिसमें किसानों को हो रही है धान बेचने में समस्या सामने आई।धान क्रय क्रेन्द चुनार, अदलहाट, रानीबाग, शेरपुर, भुईली में किया दौरा किसानों से बात करने पर भुईली धान क्रेन्द प्रभारी श्री अशर्फी सिंह की मनमानी सामने आई। किसानो ने कहा कि हम लोगों ने एक महीने से धान बेचने लिए चक्कर लगा रहे हैं किसानो ने बताया की हम लोगों का धान नहीं ले रहे हैं जो की हम लोग का नम्बर लगा है पर जो कि पहले बिना नम्बर के ही धान खरीद रहे हैं और पुछने पर बताते हैं कि अभी नहीं लेकर आना नम्बर नहीं लगा है नम्बर लगेगा तब लेकर आना हम लोग किसान एक महीने से धान क्रेन्द का चक्कर लगा रहे हैं दुसरे क्रय क्रेन्द किसानो का धान खरीद रहे हैं हम लोग को आज कल कर रहे हैं केंद्र प्रभारी अशर्फी सिंह से बात करने पर बहानेबाजी का ज़बाब मिल रहा है। ये सभी अपनी मनमानी कर रहे हैं कई किसानों से खर्चा भी मांगते हैं।पिछले सत्र में केंद्र प्रभारी सस्पेंड भी हो चुके हैं।फिर भी अधिकारियों की आंख नहीं खुल रही है। दबंग किसानो का धान बिना नम्बर के ले रहे हैं बाकी लोग छोटे किसान कहा जाए, भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी से क्षेत्र के किसानो ने मदद की गुहार लगाई। जिसमे दिनेश सिंह, त्रिभुवन सिंह,राजु सिंह, दिपु सिंह, पप्पू, मुन्ना, मनोज सिंह, राकेश पटेल, लवकुश यादव, नरेंद्र सिंह, राजकुमार धान क्रय क्रेन्द भुईली जमालपुर चुनार मीरजापुर से अति परेशान हैं आज संघ के राष्ट्रीय महासचिव संत जी ने प्रेस वार्ता कर क्रय केंद्र के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह आप सब की मनमानी क्रेन्द्र पर लिस्ट न लगना,खर्चा मांगना, आज कल कहकर परेशान करना, तत्काल बंद नहीं हुआ, किसानों की धान की तौल नहीं हुई, भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो भारतीय किसान कल्याण संघ के साथ सभी किसान जिलाधिकारी मिर्जापुर के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हौगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *