गरीबों को ब्याज फ्री लोन की सुविधा: CM योगी शाहजहांपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते समय CM योगी ने कहा कि यूपी विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जन-जन तक योजनाओं का फायदा पहुंच रहा है। गरीबों को ब्याज फ्री लोन की सुविधा मिलेगी। सीएम ने कहा कि शहरों को स्मार्ट बनाने का काम जारी है। शहरों को सेफ सिटी बनाने पर फोकस है। यूपी में भयमुक्त माहौल है। बता दें कि शाहजहांपुर में सीएम ने 308 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।










Leave a Reply