मैनपुरी: चुनाव अधिकारियों की बड़ी लापरवाही
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चुनाव अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां CDO ने 6 माह पहले दिवंगत • शख्स की ड्यूटी पोलिंग पार्टी 110 में मतदानकर्मी के रूप में लगा दी। चुनाव संपन्न होने के बाद मृत व्यक्ति समेत चुनाव में गैरहाजिर लोगों का दो दिनों का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया। निधन से पहले जिस कॉलेज में कर्मचारी तैनात था, उस कालेज की तरफ से मामला सार्वजनिक करने के बाद इसका खुलासा हुआ है।










Leave a Reply