Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

07 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्दशी प्रातः – 07:25 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – 10:28 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – सिद्ध रात्रि – 03:19 मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की प्रातः – 07:25 मि. से रात्रि – 07:55 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से – 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि. ।
व्रत – पूर्णिमा।
पर्व – दत्तात्रेय जयंती।

आज विशेष – व्रत की पूर्णिमा,श्री दत्तात्रेय जयंती प्रदोषकाल में जन्मोत्सव एवं नगर परिक्रमा,काशी की अंतर्गृही परिक्रमा दिन – 07:25 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की प्रातः – 07:25 मि. से रात्रि – 07:55 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,रवियोग दिन – 10:28 मि. तक।

कल विशेष – स्नान दान आदि की पूण्यदायी पूर्णिमा,नगर परिक्रमा एवं गुरु पूर्णा सिद्धयोग दिन – 08:25 मि. तक।

मेष राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी।कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें।

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ है।रुका हुआ कार्य पूरा करने का प्रयास करें आनंदित रहेंगे।अपने कार्यकौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि – आज दिन अनुकूल है।कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा।उच्चाधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि – आज यात्रा का योग है।भाग्य का साथ मिलेगा।दिन शुभ और उन्नतिदायक है।समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।दिन आपके लिए लाभकारक है।

सिंह राशि – आज अपनी प्रिय वस्तु का ध्यान रखें।गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा।

कन्या राशि – आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।नया कार्य,रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन इस काम के लिए अच्छा है सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज का दिन धनदायक और आनंददायक है।शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा।आय के नए साधन बनेंगे।प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि – आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे।नई योजनाएं लाभ देंगी।जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है।

धनु राशि – आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।मन आज बेचैन हो सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

मकर राशि – आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।किसी भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ मिल सकता है संपर्क बनाकर रखें।

कुम्भ राशि – आज कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी।नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा।पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी।भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी।

मीन राशि – आज प्रयास से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है।मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *