मैनपुरी में 54.37, रामपुर में 33.94 और खतौली में 56.46 फीसदी हुआ मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सोमवार शाम छह बजे तक 54.37 फीसदी मतदान हुआ। रामपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में सबसे कम 33.94 फीसदी और खतौली में सबसे अधिक 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव में एक-एक मतदान को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कश्मकश चलती रही। जिलों से लेकर लखनऊ तक शिकायतों का दौर भी चला। उपचुनाव में छिटपुट झड़प और नोकझोंक को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।









Leave a Reply