अब्दुल्ला आजम की पुलिस से नोक-झोंक
रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी संसार सिंह से नोक-झोंक हुई। अब्दुल्ला ने पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर आने से रोकने का आरोप लगाया। अब्दुल्ला ने कहा कि प्रशासन मुस्लिम मतदाताओं के बूथ पर जाने से रोक रहा है। यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा।










Leave a Reply