Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

05 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वादशी प्रातः – 06:56 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – अश्विनी दिन – 08:46 मि. तक उपरांत भरणी।
योग – परिघ रात्रि – 04:39 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – अश्विनी का दिन – 08:46 मि. तक।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से – 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि. ।
व्रत – सोम प्रदोष,अनंग त्रयोदशी।
पर्व – व्यंजन द्वादशी,जनार्दन पूजा।

आज विशेष – सोम प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम,व्यंजन द्वादशी,जनार्दन पूजा,विभिन्न प्रकार के व्यंजन श्री विष्णु जी को अर्पण,अखंड द्वादशी,दान द्वादशी,अनंग त्रयोदशी व्रत,पश्चिम दिशा में बुधोदय।

कल विशेष – काशी में कपदीश्वर एवं पिशाच मोचन दर्शन व यात्रा तथा पिशाचत्व और प्रेतत्व मुक्ति हेतु श्राद्ध एवं तर्पण,पार्वण श्राद्ध,काशी में अन्तर्गृही यात्रा प्रातः – 06:55 मि. से,भौम जया सिद्धयोग दिन – 06:55 मि. तक,स्थायी जयद् एवं सर्वार्थ सिद्धि तथा रवियोग दिन – 09:22 मि. से।

मेष राशि – आज बोलने से पहले सोचें।दु:खद समाचार मिल सकता है।कारोबार में विवेक से कार्य करें,लाभ होगा।संतान की चिंता रहेगी।

वृष राशि – आज कम बोलें परन्तु अच्छा बोलें।घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा।निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी।निवेश शुभ रहेगा।यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि – आज समय की अनुकूलता का आभास होगा।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि – आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा।नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा।लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकता है।विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी।धन प्राप्ति सुगमता से होगी।यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा।कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला राशि – आज नई व्यापारिक योजना बनेगी।राजकीय सहयोग मिलेगा,उन्नति होगी।अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि – आज अपनी जिम्मेदारी को समझें।गृहस्थ सुख मिलेगा।आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा।संतान के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि – आज अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।सामाजिक कार्य सफल रहेंगे।स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर राशि – आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा।की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा।कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुम्भ राशि – आज न चाहते हुए भी खर्च बढ़ेगा।मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है।कुसंगति कष्टकारक रहेगी,जोखिम न लें।

मीन राशि – आज किया गया निवेश शुभ रहेगा।काम की अधिकता रहेगी।झूठ बोलने से बचें।माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *