Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

04 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – एकादशी प्रातः – 07:28 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – रेवती दिन – 08:40 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – व्यतिपात प्रातः – 07:32 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – समाप्ति दिन – 08:40 मि. पर।
भद्रा – मृत्युलोक की प्रातः – 07:28 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 08:40 मि. तक उपरांत अश्विनी।
चंद्र राशि – मीन दिन – 08:40 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:48 मि.।
सूर्यास्त – 05:20 मि. ।
व्रत – एकादशी,धरणी व्रत।
पर्व – श्रीगीता जयंती,मोक्षदा एकादशी।

आज विशेष – मोक्षदा एकादशी व्रत सबका,श्रीगीता जयंती,पंचक समाप्ति दिन – 08:40 मि. पर,भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – 07:28 मि. तक,मौन एकादशी जैनियों का,मत्स्य द्वादशी,धरणी व्रत,रवियोग दिन – 08:40 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग प्रातः – 07:28 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 08:40 मि. से।

कल विशेष – सोम प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम,व्यंजन द्वादशी,जनार्दन पूजा,विभिन्न प्रकार के व्यंजन श्री विष्णु जी को अर्पण,अखंड द्वादशी,दान द्वादशी,अनंग त्रयोदशी व्रत,पश्चिम दिशा में बुधोदय।

मेष राशि – आज धन वृद्धि का योग है।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही हैं।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृष राशि – आज पारिवारिक विवाद संभव है।महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र निपटाने का प्रयास करें।छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

मिथुन राशि – आज कार्य में वृद्धि होगी।नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क राशि – आज शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें।अपनी सोच को बदलें लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें।अपने आहार पर नियंत्रण रखें।सफलता मिलेगी।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि – आज आवश्यक कार्य करें अनावश्यक समय बर्बाद न करें।शांति से विचार कर कोई निर्णय लें।आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं।पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।आर्थिक लाभ संभव हैं।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। वैवाहिक मामलो में शीघ्रता न करें।वाहन,मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है।मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा।विवाद न करें।

मकर राशि – आज दिन कम ठीक है।निर्णय शक्ति को मजबूत करें।अस्वस्थता रह सकती है।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें।नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें।परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है।मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *