अब हमारी सुरक्षा जनता करेगी: शिवपाल
सपा नेता शिवपाल यादव ने अपनी सुरक्षा घटाए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- अब हमारी सुरक्षा जनता करेगी। BJP से यही अपेक्षा की जा सकती है। डिंपल की जीत और बड़ी हो जाएगी। और BJP प्रत्याशी की बहुत बड़ी हार होगी। जब अच्छा खिलाड़ी होता है तो वह ऐसा फुटबॉल मारता है कि सीधे गोल ही होता है। डिंपल यादव का भी गोल ही होने वाला है। बता दें कि राज्य सरकार ने शिवपाल की सुरक्षा Z कैटगरी से घटाकर Y कर दी है।









Leave a Reply