जम्मू-कश्मीर: 28 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी
स्कूल
जम्मू-कश्मीर के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आदेश के अनुसार 12 दिसंबर से 28 फरवरी तक छठी से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश होगा। नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 19 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूल के शिक्षकों को 20 फरवरी तक स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा। छुट्टियों में सभी शिक्षक ऑनलाइन छात्रों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।










Leave a Reply