संविधान दिवस पर बच्चों ने लिया संकल्प
करछना।संविधान दिवस के मौके पर क्षेत्र के रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान में पूर्णआस्था रखने और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के प्रति शिक्षकों ने भी बच्चों को जागरूक किया। संविधान के बारे में चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने बच्चों से अपने देश के संविधान के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय एकता संप्रभुता और स्वतंत्रता को लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की छात्रा मरियम,तान्या झा औरआर्यन झा ने बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रवक्ता प्रदीप कुमार,सुरेश कुमार,रमेश चंद्र तिवारी,सुधा सिंह,मालती शर्मा,विजय सिंह,जगतपाल मोहम्मद परवेज सिद्दीकी समेत विद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।









Leave a Reply