Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्यमंत्री का स्वागत करने बढ़-चढ़कर पहुंचे अल्पसंख्यक समाज परेड ग्राउंड- सरदार पतविंदर सिंह

मुख्यमंत्री का स्वागत करने बढ़-चढ़कर पहुंचे अल्पसंख्यक समाज परेड ग्राउंड- सरदार पतविंदर सिंह

अल्पसंख्यक मोहल्लों में भ्रमण व बैठक संवादl

प्रयागराज/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पावन धरती प्रयागराज के परेड ग्राउंड पर गुरुवार को होने वाली सभा एवम् प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सभा के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने प्रयागराज के विभिन्न अल्पसंख्यक मोहल्लों सुल्तानपुर भावा, बक्सी बाजार, खुल्दाबाद में अपने सहयोगियों के साथ भ्रमण अथवा बैठक संवाद कर परेड ग्राउंड सभा स्थल पर पहुंचने का आग्रह कियाlइस अवसर पर प्रदेश सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा एजाजुद्दीन ने कहा कि अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समाज के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने पहुंचे क्योंकि मुस्लिम भाजपा के साथ जुड़कर देश के विकास में अपना योगदान दें एकमात्र भाजपा सरकार है जिसने सबका साथ,सबका विकास नीति के तहत बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी दिया हैl इस अवसर पर हरमनजी सिंह,दलजीत कौर,मोहम्मद एजाज,मोहम्मद शरीफ,मेहताब अहमद,राज मंजर,मोहम्मद फैसल,मोहम्मद अनवार,राज बाकर,इश्तियाक अहमद,पप्पू जी वर्मा सराफा वाले,अयूब खान आदि रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *