आनंद बोस ने ली बंगाल के नए राज्यपाल की शपथ
सेवानिवृत्त IAS डॉ. सीवी आनंद बोस ने आज पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बोस से पहले ला गणेशन बंगाल के गवर्नर थे। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने के बाद, गणेशन को अस्थायी रूप से बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। बोस के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। आज उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।










Leave a Reply