खड़गे का तंज, चुनावी स्टंट केवल हजारों में! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया- वोटरों को बरगलाने के लिए आज PM मोदी 71,000 नौकरी – पत्र बांट रहे हैं। जिस सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हों, उसके लिए ये ‘ऊंट के मुंह में जीरे के समान है! सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था! 8 साल में नौकरियां देनी थीं 16 करोड़, ‘चुनावी स्टंट’ केवल हजारों में !










Leave a Reply