BREAKING: रामपुर में सपा को बड़ा झटका
रामपुर उपचुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे फसाहत खान शानू ने BJP का दामन थाम लिया है। आज BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रामपुर के दौरे पर हैं। BJP आजम खां के किले की घेरेबंदी करने में जुट गई है। खबर है कि कुछ और सपा नेता लाल टोपी छोड़ भगवा धारण कर सकते हैं। हालांकि इनमें से कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है।










Leave a Reply