राजीव गांधी हत्याकांड: SC के फैसले को चुनौती देगी कांग्रेस
कांग्रेस पूर्व PM राजीव गांधी हत्याकांड के 6 दोषियों की रिहाई वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने कोर्ट के फैसले के बाद अब पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 17 नवंबर को राजीव गांधी की हत्या के सभी 6 दोषियों की रिहाई के खिलाफ SC में समीक्षा याचिका दायर की थी। बता दें प्रियंका गांधी ने पिता के कातिलों को माफ कर दिया था।










Leave a Reply