Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

20 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – एकादशी प्रातः – 07:15 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – हस्त रात्रि – 10:34 मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – प्रीति रात्रि – 09:55 मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:42 मि.।
सूर्यास्त – 05:26 मि. ।
व्रत – एकादशी।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 10:34 मि. तक।

कल विशेष – सोमप्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम व्रत,मृत्युयोग प्रातः – 07:16 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा।व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा।भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है।शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।जीवनसाथी से विवाद संभव है।समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे

सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें।पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि – आज दिन उत्तम है।संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी।शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें।व्यवसाय में लाभ संभव है।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें।पारिवारिक क्लेश होगा।

धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे।भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है।किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

मकर राशि – आज सोचे कार्य समय पर होंगे।कारोबार में नई योजना लागू होगी।शेयर में निवेश से बचें।कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आप अपने काम से संतुष्ट नहीं है।अधिकारी से विवाद हो सकता है।धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे।

मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी।पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *