डेंगू: सपा का अनूठा मच्छरदानी प्रदर्
डेंगू से पूरे प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कानपुर में भी मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में सपा नेताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। सपा नेता मच्छरदानी ओढ़कर सड़क पर उतर पड़े। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से डेंगू से बचाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिस तरह कोविड के लिए अस्पताल रिजर्व किए गए थे, उसी तरह डेंगू के लिए भी इंतजाम हों।









Leave a Reply