ओपी राजभर को बड़ा झटका, नामांकन निरस्त
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को बड़ा झटका लगा है। मैनपुरी सीट से सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप का नामांकन निरस्त हो गया है। दरअसल, 13 नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई थी। जिसमें केवल डिंपल यादव और रघुराज शाक्य समेत छह नामांकन वैध पाए गए। बाकी सुभासपा प्रत्याशी समेत 7 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। वैध और अवैध नामांकन पत्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा है।










Leave a Reply