मिल गए AAP कैंडिडेट कंचन जरीवाला
आम आदमी पार्टी के सूरत ईस्ट से उम्मीदवार कंचन जरीवाला मिल गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके अपहरण का आरोप लगाया था। अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ‘500 पुलिसकर्मी उनको घेरकर RO के दफ्तर लेकर आए हैं। उनसे जबरदस्ती नामांकन वापस करवाया जा रहा है। उन्हें RO ऑफिस में बैठाया गया है। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि यह सरेआम दिनदहाड़े लोकतंत्र की लूट है।’










Leave a Reply