Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में

दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक नई पहल की है. 8 मार्च को दिल्ली की कमान महिला पुलिस कर्मियों को दी जाएगी।दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक दिल्ली पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या करीब 11000 है।

इसमें महिला अधिकारी व अलग-अलग विभाग में तैनात महिला पुलिसकर्मी हैं।इस महिला दिवस पर यह सभी महिला पुलिसकर्मी आपको नजर आएंगी।थानों का काम, ट्रैफिक का काम और PCR की कमान महिला पुलिस कर्मियों के हाथ में होंगी.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह पहल की है। इसमें दिल्ली के अधिकतर स्थानों में ड्यूटी ऑफिसर महिला पुलिसकर्मी को बनाया जाएगा और सहायता के लिए पुरुष पुलिसकर्मी को रखा जाएगा। मेजर ट्रैफिक ड्यूटी के लिए भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी वहीं पुरुष पुलिसकर्मी सिर्फ असिस्ट करने के लिए होंगे।इस दौरान महिला पुलिस कॉलेज और स्कूल की छात्राओं से भी संपर्क करेंगी।इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं से मिलकर भी बातचीत की जाएगी।दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में भी आपको महिला पुलिसकर्मी ही 8 तारीख को नजर आएंगी. आपको बता दें कि महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम भी दिल्ली पुलिस की तरफ से आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *