सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तारीख बढ़ी
उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए योगी सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। अब 30 नवंबर तक राज्य की सड़कों को अलग-अलग विभाग गड्ढा मुक्त करेंगे। पहले यह समय सीमा 15 नवंबर तक थी। समय सीमा के अंदर सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका, जिसके चलते CM योगी ने और समय दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। CM ने संबंधित अधिकारियों को काम खत्म करने के लिए सख्त हिदायत भी दी है।










Leave a Reply