सऊदी अरब के प्रिंस ने रद्द किया पाक दौरा
सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। पूर्व पीएम इमरान खान के लॉन्ग मार्च की वजह से पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। हाल ही में इमरान पर हमला भी हुआ था। इन हालात को देखते हुए प्रिंस सलमान ने अपना टूर रद्द किया है। शहबाज सरकार सलमान के इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी क्योंकि सलमान पाकिस्तान को 4.1 अरब डॉलर का नया कर्ज देने वाले थे।










Leave a Reply