विश्वास और प्रमाणिकता के लिए पहचान जरूरी है :विनोदानन्द
महोत्सव मंच पर चौथे दिन कवियों ने बांधी समां:
राम कथा का रसपान कराते सन्तों ने भी श्रोताओं को किया भाव विभोर:
करछना। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंण्टर कॉलेज परिसर मेंआजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 24 वें जमुनापार महोत्सव के चौथे दिन संतो ने भक्त गणों को राम कथा का रसपान कराया। मंच पर पहुंचे कवियों ने काव्य रस परोसते हुए श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। प्रयागपीठ से पधारे मुख्य राम कथा प्रवाचक स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा की विश्वास और प्रमाणिकता के लिए कोई न कोई पहचान आवश्यक है। मातु मोहि दीजे कछु चिन्हा, जइसे रघुनायक मोहि दीन्हा,जैसी चौपाई की मार्मिक व्याख्या करते हुए उन्होंने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इसके अलावा प्रेम को जगत का सार बताते हुए भवसागर में प्रेम की महत्ता बखानी। वृंदावन से आए गोपाल जी महाराज ने रामहिं केवल प्रेम पियारा,द्वारा प्रेम के अर्थ को व्याख्यायित किया तो वहीं मिर्जापुर के आचार्य पंकज जी महाराज ने भवसागर से तरने हेतु राम नाम के जाप को सबसे सहज और सरल बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। रामकथा के पूर्व मंच पर पहुंचे कवियों ने श्रोताओं को जी भर गुदगुदाते हुए खूब तालियां बटोरी । मोहिनी श्रीवास्तव की वाणी बंदना के उपरांत संजय पांडेय सरस ने अपनी कविताओं में मां की महिमा का बखान किया तो वहीं कृष्णकांत कामिल ने अपनी गजलों से खूब समां बांधीं। सबरेज अहमद ने..हमारी आन है हिदुस्तान,हमारी जान है हिंदुस्तान जैसे गीत पर देश प्रेम का भाव जागृत किया। नजर इलाहाबादी की छडि़काओं पर श्रोता लोटपोट होते रहे तो वहीं ओज कवि बबलू सिंह बहियारी ने उस शेखर आजाद का पावन धाम इलाहाबाद है जैसीओज पंक्तियों पर सभी को रोमांचित किया। कौशांबी के कवि शिव नरेश भारती ने तिरंगे और हिंदुस्तान को अपनी कविताओं द्वारा सलाम किया। संयोजक कभी संतोष शुक्ला समर्थ ने अपनी कविताओं में सामाजिक समरसता के चित्र उकेरे।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही गीत और गजल की चर्चित कवयित्री डॉ. आभा मधुर ने अपने गजलों में गांव की तस्वीर उकेरते हुए संस्कृति और संस्कार को सहेजने पर बल दिया।संचालन राजकुमार अंजाना ने किया।कवि सम्मेलन के उपरांत प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कवियों का स्वागत करते हुए मंच पर सम्मानित किया। महोत्सव के संयोजक डॉ. भगवत पांडेय ने सभी संतो कवियों और श्रद्धालु श्रोताभक्त जनों के प्रति स्वागत,आभार प्रकट किया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी,रमेश द्विवेदी,रिंकू सिंह,राजकुमार मिश्रा विपिन सिंह परिहार,राज बहादुर श्रीवास्तव,रामलोचन सांवरिया, गुड्डू पांडेय,संतोष मिश्रा,बृजेश द्विवेदी,बबलू सिंह,अतुल तिवारी, कमलाशंकर त्रिपाठी,विश्वेश ओझा,प्रकाश मिश्रा,सूरज शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रोता भक्तगण मौजूद रहे।













Leave a Reply