प्रयागराज में डेंगू ने मचाया हाहाकार
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में डेंगू ने हाहाकार मचा दिया है। यहां बीते 24 घंटे में डेंगू से 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है। जिले में अब तक 1168 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें, प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 10 हजार हो गई है। हैरानी वाली बात ये है कि ठीक होने के बाद भी मरीजों के प्लेटलेट्स डाउन हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने अलर्ट रहने को कहा है।










Leave a Reply