सड़क पर चलते-चलते गले तक धंस गया युवक
लखनऊ के बालागंज इलाके की एक सड़क पर एक युवक गर्दन भर गड्ढे में धंस गया, जिसका एक फोटो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सड़क पर चलते-चलते 5 फीट गहरे गड्ढे में धंस गया। युवक को कुछ खास चोटें नहीं आई हैं। सीवर लाइन में लीकेज के चलते सड़क धंसने की बात बताई जा रही है। लोगों ने कहा- वैसे तो CM ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है, लेकिन वास्तविकता यही है।










Leave a Reply