Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भरत सरिस को राम सनेही,जग जब राम राम जप जेही: विनोदानन्द

भरत सरिस को राम सनेही,जग जब राम राम जप जेही: विनोदानन्द
महोत्सव के दूसरे दिन श्यामलाल बेगाना और मोनू मस्ताना के गीतों ने बांधी समां:
महेश मिश्र की बांसुरी पर झूमे श्रोता:
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 24वें जमुनापार महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर पहुंचे रामकथा प्रवाचकों ने भरत की महिमा का बखान करते हुए खूब तालियां बटोरी। प्रयाग से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज ने भरत सरिस को राम सनेही,जग जप राम,राम जप जेही…. जैसी चौपाई की मार्मिक व्याख्या करते हुए भरत को विश्व में अनूठे भक्त की संज्ञा दी। स्वामी जी ने कहा कि जहां संपूर्ण संसार भगवान राम का जप कर भवमुक्त होना चाहता है वहीं श्रीराम स्वयं भरत लाल की अगाध भक्ति के भक्त होकर उनके नाम का जप करते हैं। ऐसा अनूठा उदाहरण विश्व में अन्यत्र नहीं मिलता। वृंदावन से पधारे कथावाचक गोपाल जी महाराज ने भक्त और भक्ति के मर्म को समझाते हुए भगवान श्री राम के लोकजीवन में चरित्र और मर्यादा को सर्वोपरि बताया। मिर्जापुर से जमुनापार महोत्सव में तीसरी बार पधारे आचार्य पंकज जी महाराज ने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए प्रेम ही सबसे सरल मार्ग है जिसकी आसक्ति भक्ति का पर्याय बन आत्मा को परमात्मा के मिलन का पथ प्रशस्त कराती है। इसके पूर्व आकाशवाणी और दूरदर्शन के चर्चित लोक कलाकार श्यामलाल बेगाना ने, जवानों और किसानों का अभिनंदन करते हुए.. तोहके बहाये परी खून औ पसिनवा, येही देशवा के करनवा जैसे गीत पर खूब तालियां बटोरी। मोनू मस्ताना के दादरा और झूमर पर भी श्रोता झूम उठे तो वहीं मोहिनी श्रीवास्तव ने, राम जी से पूछे जनकपुर के नारी,बताइद बबुआ, जैसे गीतों पर भी श्रोताओं को भाव विभोर किया। मोहन जी शुक्ल और शबरेज अहमद के गीत खूब सराहे गए तो वहीं महेश मिश्र की बांसुरी पर भी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। विद्यालय की छात्राओं ने भी गीत प्रस्तुत कर खूब शमा बांधीं। प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने मंच पर पहुंचे संत गणों का माल्यार्पण स्वागत और दूसरे दिन राम कथा का श्रवण करने वाले श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन गीतकार राजेंद्र शुक्ला ने किया। महोत्सव के तीसरे दिन जमुना पार की अंतर्विद्यालयीय लोक गायन और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन जितेंद्र कुमार,प्रदीप श्रीवास्तव,सुरेश कुमार, मालती शर्मा,जगतपाल, विजय सिंह,कमला शंकर तिवारी, विश्वेश ओझा,राजकुमार विश्वकर्मा,विमला देवी,केशव पांडेय,रोशन लालओझा,समेत क्षेत्रीय गणमान्य और बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *