G20 समिट में शामिल नहीं होंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन G20 में शामिल नहीं होंगे। इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को होने वाली इस समिट में पुतिन की जगह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल होंगे। इंडोनेशिया में रूसी एंबेसी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि पुतिन भी वर्चुअली समिट में शामिल हो सकें। यूक्रेन पर हमले को लेकर पश्चिमी देश रूस की निंदा कर रहे हैं। इस बीच पुतिन ने ये फैसला लिया है।










Leave a Reply