गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर का गांव
मिर्जापुर में भारी बवाल हो गया है। यहां आज सुबह गोलियों की आवाज से अघोली गांव दहल उठा। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक की मौत और करीब 15 लोग घायल गए हैं। इनमें तीन लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सुबह-सुबह घटी इस घटना के बाद से गांव में तनाव है।










Leave a Reply