अखिलेश यादव मैनपुरी सीट के लिए आज प्रत्याशी की कर सकते हैं घोषणा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी संसदीय उपचुनाव को लेकर आज अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सपा की बैठक में प्रत्याशी का चयन लगभग फाइनल हो चुका है। परिवार में तेजप्रताप के नाम पर मुहर लगी है। शिवपाल यादव ने भी तेजप्रताप के नाम पर सहमति दी है। बता दें, मैनपुरी सीट सपा के लिए काफी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्व. मुलायम सिंह यादव यहां से 5 बार सांसद रहे।










Leave a Reply