खतौली उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई, 5 दिसंबर को होगा मतदान
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा सीट से BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई इस सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक रामपुर व मैनपुरी के साथ खतौली में भी 5 दिसंबर को उपचुनाव होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। बता दें, मुजफ्फरनगर दंगे का दोषी करार देते हुए MP-MLA कोर्ट ने विक्रम सैनी को 2 साल की सजा सुनाई है।










Leave a Reply